दिवाली पर पटाखे जलाते समय हाथ झुलस जाए तो न करें ये गलतियां, जानिए जलने पर तुरंत क्या करना चाहिए
दीपावली के मौके पर घरों और बाजारों में उत्सव का माहौल रहता है। रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और आतिशबाजी के बीच लोग त्योहार का आनंद लेते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पटाखे जलाने का उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन इस दौरान छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। खासतौर पर पटाखों से हाथ जलने की घटनाएं काफी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। कई बार लोग मामूली चोट समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ मामलों में जलने का असर त्वचा की गहरी परतों, मांसपेशियों और नसों तक पहुंच सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, बर्न…
