भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ी उम्मीदें; कुछ मुद्दों पर बातचीत बाकी

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि दोनों देश प्रस्तावित ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अब कुछ ही मुद्दों पर सहमति बनाना बाकी है। उनके इस बयान से उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में दोनों देशों की ओर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है। भारत यात्रा के दौरान मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए रुबियो ने…

अमेरिका में भारतीय IT कंपनियों पर सख्ती, TCS-इंफोसिस और विप्रो समेत कई कंपनियां PERM कार्यक्रम से बाहर

अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति और इमिग्रेशन से जुड़े नियमों को लेकर सख्ती बढ़ने के बीच भारतीय आईटी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कथित तौर पर वीजा और स्थायी निवास से संबंधित प्रक्रियाओं के दुरुपयोग को लेकर कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर कार्रवाई की है। इस घटनाक्रम में कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा समूह, विप्रो, कैपजेमिनी और एचसीएल जैसी कंपनियों के नाम सामने आए हैं। इस कार्रवाई को अमेरिकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विदेशी वर्कफोर्स की नियुक्ति से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने की कोशिश के रूप में…

UN महासभा में आज ट्रम्प का संबोधन,193 देशों के बीच गूंजेंगे युद्ध, ऊर्जा और कूटनीति के मुद्दे

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की जनरल डिबेट मंगलवार, 22 सितंबर से शुरू हो रही है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के मंच से अपनी प्राथमिकताएं और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना पक्ष रखेंगे। इस साल की जनरल डिबेट 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को आयोजित होगी। आज के कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के संबोधन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भाषण होगा। ट्रम्प का संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष,…

अमेरिका में टैरिफ पर बड़ा उलटफेर: कोर्ट के फैसले के बाद ट्रम्प का नया दांव, भारत को मिली राहत

अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए ऐलान ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और वैश्विक व्यापार व्यवस्था में नई चर्चा शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुराने ग्लोबल टैरिफ को रद्द किए जाने के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के सभी देशों पर 10 प्रतिशत का नया ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। यह पूरा मामला केवल व्यापार शुल्क तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका में राष्ट्रपति की शक्तियों, संसद के अधिकार और आर्थिक…