ग्लोबल टैरिफ में उलटफेर से भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील पर ब्रेक, वॉशिंगटन मीटिंग टली

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement – ITA) को लेकर होने वाली महत्वपूर्ण बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह बैठक 23 से 26 फरवरी के बीच अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित होने वाली थी, जिसमें दोनों देशों के अधिकारी समझौते के अंतिम पहलुओं पर चर्चा करने वाले थे। हालांकि, अमेरिका की बदली हुई टैरिफ नीति और वैश्विक व्यापार नियमों में आए नए बदलावों के बाद दोनों पक्षों ने आगे की बातचीत से पहले पूरे मामले की समीक्षा करने का फैसला किया है। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से व्यापार…