16 साल बाद भारत पहुंचे पोलिश PM डोनाल्ड टस्क, जामनगर के महाराजा की दरियादिली को दुनिया ने फिर किया याद

भारत और पोलैंड के संबंधों में इतिहास, मानवीय संवेदनाओं और आर्थिक सहयोग की साझा विरासत रही है। इसी रिश्ते की एक खास कड़ी उस समय फिर चर्चा में आई, जब पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। गुरुवार को हैदराबाद हाउस में हुई इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों और भविष्य में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर ध्यान दिया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जामनगर के पूर्व महाराजा दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के योगदान का उल्लेख किया, जिन्हें पोलैंड में ‘गुड महाराजा’ के नाम से जाना जाता…