पंजाब में सामाजिक सुरक्षा को मजबूती: 36 लाख लोगों के लिए 1,583 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और सामाजिक रूप से संवेदनशील वर्गों के लिए बड़ी राशि जारी की है। सरकार के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1,583 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वितरित की जा चुकी है। इस सहायता का लाभ राज्य के लगभग 36 लाख पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि समाज के उन वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने में…

बाल विवाह पर पंजाब सरकार की सख्ती, समय रहते बचाए गए 15 बच्चों के सपने; जागरूकता अभियान से समाज में बढ़ रही चेतना

पंजाब में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने अपने प्रयासों को और अधिक तेज कर दिया है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित बचपन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्रैल 2026 के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 15 बाल विवाहों को समय रहते रोका गया। प्रशासन और बाल संरक्षण तंत्र की सक्रियता के कारण इन मामलों में हस्तक्षेप कर नाबालिग बच्चों को विवाह जैसी जिम्मेदारी में धकेले जाने से बचाया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने…