‘दृश्यम 3’ के बाद भी खुल सकती है नई कहानी! अजय-तब्बू के बयानों ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या नए परिवार के साथ लौटेगा ‘दृश्यम’?

बॉलीवुड की चर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर सुर्खियों में है। विजय सालगांवकर की कहानी ने पिछले करीब एक दशक में दर्शकों के बीच ऐसी जगह बनाई है कि फिल्म से जुड़ी छोटी-सी जानकारी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। अब जब ‘दृश्यम 3’ को फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म यानी ‘द कन्क्लूजन’ बताया जा रहा है, तब एक बड़ा सवाल सामने खड़ा हो गया है—क्या वाकई इस कहानी का सफर यहीं खत्म हो जाएगा? फिल्म की टीम भले ही ‘दृश्यम 3’ को कहानी का अंतिम अध्याय बता रही हो, लेकिन अजय देवगन और तब्बू के…

क्या अक्षय खन्ना की जगह आए हैं जयदीप अहलावत? ‘दृश्यम 3’ में नए पुलिस अफसर को लेकर अजय देवगन ने खोला राज

अजय देवगन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और अंतिम अध्याय दर्शकों के बीच पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई थी, लेकिन ट्रेलर सामने आने के बाद एक सवाल ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। दूसरे पार्ट में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना तीसरे पार्ट में नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि उनकी जगह जांच की कमान जयदीप अहलावत के किरदार के हाथों में दिखाई दे रही है। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर फिल्म के प्रशंसकों के बीच यह चर्चा तेज थी कि क्या जयदीप ने…