पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान होगा और आक्रामक, CM मान ने अफसरों से कहा- हर जिले में दिखे ठोस कार्रवाई का असर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में अपने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब पूरी तरह नशे की समस्या से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक अभियान लगातार तेज गति से जारी रहेगा। विलेज डिफेंस कमेटियों के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने…