30 की उम्र के बाद बढ़ रहा साइलेंट हार्ट रिस्क, स्टडी में खुलासा

भारत में हृदय रोगों के बढ़ते मामलों के पीछे एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या तेजी से उभर रही है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को तब तक पता ही नहीं चलता, जब तक यह गंभीर रूप नहीं ले लेती। हाल ही में सामने आई एक बड़ी रिसर्च ने संकेत दिया है कि देश के अधिकांश वयस्कों के शरीर में ब्लड फैट यानी लिपिड का स्तर सामान्य नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय तक बिना किसी लक्षण के बनी रहती है और धीरे-धीरे दिल व रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती रहती है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)…