E20 पेट्रोल पर बयान के बाद बदला सौरव जोशी का रुख, मर्सिडीज की जांच में निकली असली वजह, मांगी सार्वजनिक माफी

देश के लोकप्रिय यूट्यूब व्लॉगर्स में शामिल सौरव जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया व्लॉग या लग्जरी कार नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल को लेकर दिया गया उनका पुराना बयान है। कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि उनकी मर्सिडीज कार का माइलेज अचानक बहुत ज्यादा गिर गया है और इसके पीछे E20 पेट्रोल जिम्मेदार हो सकता है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते लाखों लोगों के बीच बहस का विषय बन गया। हालांकि अब पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। कार की…

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा फैसला: पुरानी गाड़ियों में खराबी आई तो कंपनियां मुफ्त बदलेंगी प्रभावित पार्ट्स, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 2023 से पहले बनी किसी पेट्रोल कार या दोपहिया वाहन में E20 ईंधन के इस्तेमाल से कोई तकनीकी समस्या सामने आती है, तो वाहन निर्माता कंपनियों को प्रभावित पुर्जों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदलना होगा। सरकार ने इस संबंध में कंपनियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे दावे किए जा…

E20 पेट्रोल पर जारी बहस के बीच गडकरी का बयान, बोले- इथेनॉल से माइलेज पर पड़ सकता है मामूली असर

देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा तेज है। वाहन मालिकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों की परफॉर्मेंस, माइलेज और इंजन की उम्र प्रभावित होती है। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए माना कि इथेनॉल की प्रकृति ऐसी है कि इससे माइलेज पर कुछ हद तक असर दिखाई दे सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी वाहन का वास्तविक माइलेज केवल ईंधन पर निर्भर नहीं करता, बल्कि सड़क…

E20 पेट्रोल पर सरकार ने दी सफाई, कहा- वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही लागू हुई नीति, इंजन को नुकसान के दावे साबित नहीं

देश में E20 पेट्रोल को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को बिना तैयारी या जल्दबाजी में लागू नहीं किया गया। सरकार का कहना है कि यह फैसला कई वर्षों तक चली रिसर्च, वैज्ञानिक परीक्षण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के सहयोग के बाद लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक हुए परीक्षणों में ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो कि E20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचता है। दिल्ली में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकारी…

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान: एथेनॉल मिश्रण अभी प्रयोग के दौर में, सुप्रीम कोर्ट ने जारी रखी मौजूदा नीति

पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने वाली केंद्र सरकार की E20 योजना को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की यह व्यवस्था अभी एक तरह के प्रयोग और मूल्यांकन के चरण में है। इसके वास्तविक प्रभावों का आकलन अगले साल तक किया जा सकेगा। सरकार ने यह भी साफ किया कि फिलहाल E20 नीति में किसी तरह के बदलाव की कोई योजना नहीं है। केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि एथेनॉल सप्लाई से जुड़ी व्यवस्था मांग,…

एथेनॉल पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का जवाब, बोली- फ्यूल में चीनी नहीं इसलिए चींटियों वाला वीडियो झूठा

सोशल मीडिया पर एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर चल रही कई तरह की चर्चाओं और दावों पर केंद्र सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया से तैयार किया जाता है और इसके इस्तेमाल को लेकर जो डर फैलाया जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। मंत्रालय ने वायरल हो रहे उन वीडियो को भी फर्जी बताया, जिनमें गाड़ियों के फ्यूल टैंक के पास चींटियां दिखाई जा रही थीं और दावा किया जा रहा था कि एथेनॉल पेट्रोल में गन्ने का रस होने की…