Easter 2026: आखिर ईस्टर पर अंडों को रंगने की परंपरा क्यों है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक अर्थ
रविवार को दुनियाभर में ईस्टर का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ईसाई समुदाय के लिए यह दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इसे प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान (Resurrection) से जोड़ा जाता है। इस मौके पर चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं, लोग मोमबत्तियां जलाते हैं और भक्ति गीतों के जरिए अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। ईस्टर के दिन एक खास परंपरा भी देखने को मिलती है, अंडों को रंगना और सजाना। रंग-बिरंगे अंडों को डिजाइन कर उन्हें उपहार के रूप में एक-दूसरे को दिया जाता है। लेकिन इसके पीछे सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक…
