हर वक्त पार्टनर के लिए उपलब्ध रहना नहीं है सच्चा प्यार, रिश्ते में खुद के लिए जगह रखना भी जरूरी

रिश्ता चाहे प्रेम का हो, शादी का हो या दोस्ती का, उसमें एक-दूसरे का ख्याल रखना स्वाभाविक है। जब हम किसी को अपना मानते हैं तो उसकी परेशानियों में साथ खड़े होते हैं, उसकी जरूरतों को समझने की कोशिश करते हैं और कई बार अपनी सुविधा छोड़कर उसके लिए समय भी निकालते हैं। यही चीज किसी रिश्ते को मजबूत बनाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यह कोशिश हमेशा सिर्फ एक ही तरफ से होती रही तो क्या होगा? कई बार किसी रिश्ते को बचाए रखने या सामने वाले को खुश रखने की कोशिश में इंसान धीरे-धीरे…

रिश्ता खत्म करने से पहले जरूर देखें ये 5 संकेत, बताएंगे कि प्यार में अभी बाकी है उम्मीद या अलग होना ही बेहतर है

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं। कई बार छोटी-छोटी बातों पर बहस, गलतफहमियां और दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि इंसान सोचने लगता है कि क्या अब इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए। लंबे समय तक साथ रहने के बाद भी जब मन में अकेलापन महसूस होने लगे, बातचीत कम हो जाए या भरोसा कमजोर पड़ने लगे तो ब्रेकअप का ख्याल आना स्वाभाविक है। लेकिन हर परेशानी का मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता खत्म हो चुका है। कई बार सही कोशिश, खुली बातचीत और दोनों की इच्छा से रिश्ते को दोबारा मजबूत बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ…

बिना कारण बढ़ रहा है तनाव? ‘सेकेंड हैंड स्ट्रेस’ हो सकता है वजह, जानिए कैसे करें बचाव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन चुका है। पहले माना जाता था कि तनाव केवल अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, आर्थिक चुनौतियों, काम के दबाव या पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण होता है। लेकिन आधुनिक मनोविज्ञान बताता है कि कई बार व्यक्ति बिना किसी प्रत्यक्ष समस्या के भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है। यदि आपको भी अक्सर बिना किसी स्पष्ट कारण के बेचैनी, थकान, चिड़चिड़ापन या मन का भारीपन महसूस होता है, तो इसके पीछे ‘सेकेंड हैंड स्ट्रेस’ (Second-Hand Stress) एक बड़ी वजह हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर…