अनिल अंबानी समूह की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने दो मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दाखिल की चार्जशीट; 40,185 करोड़ के लेनदेन पर जांच

अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों और कुछ पूर्व अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के दो अलग-अलग मामलों में अदालतों के सामने चार्जशीट और पूरक चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने वित्तीय लेनदेन में कथित गड़बड़ी, रकम के डायवर्जन और समूह से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के बीच धन के कथित हस्तांतरण को अपनी जांच के केंद्र में रखा है। इन दोनों मामलों में जांच की दिशा अलग-अलग है। एक मामला रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उससे जुड़े पूर्व अधिकारियों पर कथित तौर पर करीब 187 करोड़ रुपये की…

ललित मोदी के पक्ष में आया बड़ा फैसला, 16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी के भारत लौटने की संभावना अब पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। करीब 16 वर्षों से विदेश में रह रहे ललित मोदी ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह इस वर्ष के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में भारत वापस आ सकते हैं। यह बयान उस समय सामने आया है, जब विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक पुराने मामले में अपीलीय ट्रिब्यूनल ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा लगाया गया जुर्माना निरस्त कर दिया। ललित मोदी लंबे समय…