सर्वाइकल दर्द को हल्के में न लें! आपकी रोजमर्रा की ये 5 आदतें बन सकती हैं गर्दन की सबसे बड़ी दुश्मन, जानिए बचाव के आसान तरीके
आज की आधुनिक जीवनशैली ने लोगों के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। ज्यादातर लोग दिन का बड़ा हिस्सा कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं। लगातार कई घंटों तक एक ही मुद्रा में बैठे रहना, चलते-फिरते भी मोबाइल का इस्तेमाल करना और शारीरिक गतिविधियों में कमी आने के कारण गर्दन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं परेशानियों में सबसे आम समस्या सर्वाइकल पेन या गर्दन के दर्द की है। पहले जहां यह परेशानी मुख्य रूप से बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती थी, वहीं अब युवाओं और ऑफिस में…
