नकली दवा की पहचान कैसे करें? जानिए पैकेट से लेकर QR कोड तक किन चीजों की जांच जरूरी है

दवा खरीदते समय ज्यादातर लोग केवल डॉक्टर की पर्ची और दवा के नाम पर ध्यान देते हैं। पैकेट की सील, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट या लेबल में किसी तरह की गड़बड़ी है या नहीं, इसकी जांच बहुत कम लोग करते हैं। लेकिन कर्नाटक में सामने आया नकली दवाओं का मामला बताता है कि दवा खरीदते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने नकली और कथित तौर पर मिलावटी दवाओं की खरीद, बिक्री और सप्लाई से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कुल 24 दवा…

मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते समय रहें सावधान, ऐसे पहचानें नकली मेडिसिन और जानें शिकायत का तरीका

दवा हमारे स्वास्थ्य से सीधे जुड़ी होती है, इसलिए इसे खरीदते समय छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। हाल ही में अहमदाबाद में सामने आए मामले ने नकली दवाओं के खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जांच के दौरान दिल और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारी में इस्तेमाल होने वाली Nicardia Retard 10 MG की करीब 7.20 लाख नकली टैबलेट बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी मात्रा में नकली दवाओं की बरामदगी से यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि कहीं बाजार में पहुंचने वाली दवाओं में कोई नकली दवा तो शामिल नहीं है।…