आज चंद्रमा से टकराएगा स्पेसएक्स रॉकेट का हिस्सा, बनेगा नया क्रेटर; वैज्ञानिकों की नजर इस दुर्लभ घटना पर
अंतरिक्ष में लंबे समय से भटक रहा स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का एक निष्क्रिय हिस्सा बुधवार को चंद्रमा से टकराने वाला है। यह टक्कर किसी नियोजित मिशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष में छोड़े गए रॉकेट स्टेज की अनियंत्रित यात्रा का परिणाम है। वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:05 बजे यह टक्कर चंद्रमा की सतह पर होगी। इस घटना से वहां एक नया क्रेटर बनेगा और बड़ी मात्रा में चंद्र धूल अंतरिक्ष में उछलेगी। हालांकि पृथ्वी से इस दृश्य को साफ-साफ देख पाना आसान नहीं होगा, फिर भी दुनिया भर के खगोलविद और अंतरिक्ष प्रेमी इस पल…
