सिर्फ प्रोटीन पर टिकी डाइट पड़ सकती है भारी, फाइबर की कमी बढ़ा सकती है बीमारी का खतरा

आज के समय में जिम, फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। खासकर युवाओं में मसल्स बनाने, शरीर को टोन करने और फिट दिखने की इच्छा के कारण हाई-प्रोटीन डाइट का चलन काफी बढ़ा है। जिम जाने वाले कई लोग अपनी डाइट में अंडे, दूध, पनीर, दाल, सोया, चिकन, मछली और प्रोटीन सप्लीमेंट जैसी चीजों को शामिल करते हैं। प्रोटीन शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के साथ-साथ शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाता है। हालांकि, फिटनेस के प्रति बढ़ते उत्साह के बीच…