ओडिशा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 किलो चावल और 2500 रुपये की अतिरिक्त मदद
गंजाम, गजपति और कंधमाल के सभी ब्लॉकों में लागू होगी राहत व्यवस्था, बैंकिंग सेवाएं बाधित होने पर राशि पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम; जिलाधीशों को रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश ओडिशा सरकार ने हालिया बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है। इसके तहत गंजाम, गजपति और कंधमाल जिले के सभी ब्लॉकों में बाढ़ प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार को 50 किलो चावल और 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर जिला प्रशासन को राहत वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने…
