मौसम का बिगड़ा मिजाज: यूपी के 72 जिलों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में हेलमेट के बिना यात्रा पर रोक; बिहार की 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अब भी बना हुआ है। उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश और उससे जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं। कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं, तो कहीं भूस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों के लिए सुरक्षा इंतजामों को सख्त किया गया है। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है, लेकिन चीरवासा के पास…