मानसून में जूते बने संक्रमण की वजह तो बढ़ सकती है पैरों की परेशानी, जानिए नमी से बचाने और बदबू दूर करने के आसान तरीके

बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इस दौरान नमी बढ़ने के कारण पैरों और फुटवियर से जुड़ी कई परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। बारिश में बाहर निकलने पर जूते और मोजे भीगना आम बात है। समस्या तब बढ़ती है, जब इन्हें अच्छी तरह सुखाए बिना दोबारा पहन लिया जाए। लगातार नमी वाले जूतों में सूक्ष्मजीवों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इससे जूतों में बदबू आने के साथ पैरों में खुजली, लाल चकत्ते और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मानसून के दौरान धूप कम निकलने और वातावरण में नमी अधिक होने से…