भारत-EU ट्रेड डील पर तेज हुई हलचल, दिसंबर में समझौते पर लग सकती है मुहर; मोदी के ब्रुसेल्स दौरे पर नजर
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों पक्षों की कोशिश है कि दिसंबर 2026 में इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए जाएं। इसके लिए यूरोपीय आयोग ने मंजूरी की प्रक्रिया को सामान्य समयसीमा से कम अवधि में पूरा करने का रास्ता सुझाया है। माना जा रहा है कि यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रुसेल्स यात्रा के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। यह घटनाक्रम…
