Friendship Day: आखिर दोस्ती के नाम पर एक दिन मनाने की शुरुआत कैसे हुई? जानिए अमेरिका से भारत तक का दिलचस्प सफर

दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जिसे किसी खून के रिश्ते की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसका महत्व अक्सर परिवार से कम नहीं माना जाता। जीवन के हर पड़ाव पर एक सच्चा दोस्त इंसान का सबसे बड़ा सहारा बनता है। यही वजह है कि दुनियाभर में इस रिश्ते का सम्मान करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने खास दोस्तों को शुभकामनाएं देते हैं, फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं, उपहार देते हैं और साथ बिताए यादगार पलों को दोबारा जीते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस खास दिन की शुरुआत आखिर कब हुई…