बप्पा के आगमन से शुरू हुआ गणेशोत्सव, पूजा के बाद पढ़ें गणेश चालीसा और पाएं मंगल का आशीर्वाद

देशभर में आज यानी 14 सितंबर से गणपति उत्सव का शुभारंभ हो गया है। गणेश चतुर्थी के साथ शुरू होने वाला यह पर्व लगातार दस दिनों तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और देश के दूसरे हिस्सों तक घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। भक्त सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुटे हैं और विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। धार्मिक परंपरा में गणेश जी को प्रथम पूज्य देव माना गया है। किसी भी शुभ काम की…