न्यूयॉर्क में ममदानी-नेतन्याहू आमने-सामने, गाजा से लेकर यहूदी सुरक्षा तक छिड़ी बड़ी बहस
संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा सत्र के दौरान न्यूयॉर्क की राजनीति और पश्चिम एशिया का संकट एक-दूसरे से इस तरह जुड़ गया है कि बहस अब केवल इजरायल और फिलस्तीन तक सीमित नहीं रह गई। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तीखी बयानबाजी ने इसे अमेरिकी राजनीति, यहूदी समुदाय की सुरक्षा, गाजा में मानवीय स्थिति और अंतरराष्ट्रीय कानून के सवालों से जोड़ दिया है। 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान नेतन्याहू ने ममदानी पर तीखा हमला किया और उन्हें यहूदी-विरोधी करार दिया। इसके जवाब में ममदानी ने गाजा में…
