जंतर-मंतर के विरोध के बाद सरकार का युवाओं पर फोकस, हर दिन एक यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री

केंद्र सरकार अब देश के युवाओं, खासकर Gen-Z छात्रों के साथ सीधे संवाद बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रही है। इस पहल के तहत हर दिन किसी एक विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री का दौरा कराने की तैयारी है। मंत्री वहां विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे, उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जानेंगे और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय समझने की कोशिश करेंगे। सरकार की इस योजना को युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर…

Gen-Z से पहले भी थीं कई पीढ़ियां: आखिर कौन तय करता है जेनरेशन के नाम, 150 साल में कैसे बदला पीढ़ियों का इतिहास?

आज के दौर में अगर किसी पीढ़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है Gen-Z यानी जेनरेशन जेड। सोशल मीडिया की भाषा हो, नौकरी का बदलता तरीका हो या फिर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी, हर जगह Gen-Z का नाम सुनाई देता है। हाल के वर्षों में दुनिया के कई देशों में युवाओं से जुड़े आंदोलनों ने यह सवाल और बड़ा कर दिया है कि आखिर इस पीढ़ी को इतना अलग क्यों माना जा रहा है? भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में भी युवाओं की सक्रियता ने सरकारों…

Gen-Z विवाद पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- ‘ट्रोलिंग और एजेंडा चलाने वालों से नहीं डरती’; मीडिया की भूमिका पर भी उठाए सवाल

अपने हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जारी विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने आलोचकों को तीखा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोल्स के साथ-साथ मीडिया के एक वर्ग पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके बयानों को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है, जबकि उनके सकारात्मक कार्यों और सार्वजनिक गतिविधियों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जाता है। बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक वीडियो संदेश में कंगना ने कहा कि आज के दौर में कुछ लोग केवल वायरल होने…

सेहत को लेकर किस पीढ़ी का पलड़ा भारी? विशेषज्ञों ने बताया असली फर्क

आज के दौर में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा युवा पीढ़ी के बीच देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो, हेल्दी डाइट प्लान, योग, मेडिटेशन, माइंडफुलनेस और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लगातार साझा की जा रही है। खासतौर पर Gen Z को ऐसी पीढ़ी माना जाता है जो अपनी सेहत, मानसिक संतुलन और लाइफस्टाइल को लेकर काफी जागरूक है। दूसरी ओर Millennials को अक्सर काम के दबाव, तनाव और व्यस्त दिनचर्या से जूझने वाली पीढ़ी के रूप में देखा जाता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केवल हेल्थ के प्रति जागरूक होना…

Gen Z में बढ़ती रिलेशनशिप से दूरी: सोशल मीडिया, डर और अकेलेपन की नई कहानी

आज की डिजिटल जीवनशैली में लोगों का जुड़ाव पहले से कहीं ज्यादा तकनीक और सोशल मीडिया पर निर्भर होता जा रहा है। बातचीत, भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक मेलजोल का बड़ा हिस्सा अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो चुका है। रील्स, शॉर्ट वीडियो और लगातार स्क्रॉल करने की आदत ने न सिर्फ लोगों के समय पर असर डाला है, बल्कि उनके रिश्तों और निजी जीवन की दिशा भी बदल दी है। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि नई पीढ़ी, खासकर Gen Z, वास्तविक रिश्तों की बजाय वर्चुअल दुनिया में अधिक सहज महसूस करने लगी है। हाल ही में सामने आई…