शेख हसीना की वापसी की चर्चा से बांग्लादेश में सियासी उबाल, गोपालगंज में हिंसक बवाल: पुलिस चौकी फूंकी, सड़कों पर उतरे हथियारबंद प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। भारत में रह रहीं हसीना के दिसंबर में स्वदेश लौटने के ऐलान के बीच उनके गृह जिले गोपालगंज में रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। उपद्रव के दौरान पुलिस की एक बख्तरबंद गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने शहर में लगाए…