मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली PLI स्कीम पर सवाल, 1.91 लाख करोड़ के फंड में से कंपनियों को मिले सिर्फ 18.51%

देश में मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बनाने, विदेशी कंपनियों को भारत में उत्पादन के लिए आकर्षित करने और घरेलू उद्योगों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के प्रदर्शन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इस योजना के तहत सरकार ने कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के आधार पर आर्थिक सहायता देने के लिए बड़े पैमाने पर बजट निर्धारित किया था, लेकिन अब तक उस रकम का एक छोटा हिस्सा ही उद्योगों तक पहुंच पाया है। हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि PLI योजना के लिए तय कुल प्रोत्साहन…