‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री? मेकर्स ने बताया क्या है सच्चाई, 400 करोड़ के बाद सीक्वल पर भी काम तेज

‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके अगले पार्ट पर टिकी हुई हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने न सिर्फ मेकर्स बल्कि पूरी इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई इस फिल्म के 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्म सिनेमाघरों में 50 दिन का सफर भी पूरा कर चुकी है। इसी सफलता के बाद से ‘हनुमान अंश 2’ को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही…

‘हनुमान अंश’ की 100 करोड़ की OTT डील पर लगा ब्रेक? प्रोड्यूसर बोलीं- ऑफर आए हैं, लेकिन डील फाइनल नहीं

‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपनी कमाई और दर्शकों के बीच मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को लेकर चर्चा में है। नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कहानी, आध्यात्मिक विषय और सिनेमाई प्रस्तुति को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। यही वजह है कि अब फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के साथ-साथ इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा…

अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण कथा’ को मिला हनुमान का आशीर्वाद, शोभिनव सत्य संग शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया की दुनिया से पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर एक अहम धार्मिक किरदार निभाने जा रही हैं। अंजलि जल्द ही फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता की भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा बनी हुई है और पिछले महीने इसका टीजर भी सामने आ चुका है। अब फिल्म की रिलीज से पहले अंजलि की एक खास मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने…

नीम करोली बाबा की कहानी ने जीता आदित्य धर का दिल, ‘हनुमान अंश’ की तारीफ में दिया खास रिएक्शन

नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमित बजट में तैयार की गई इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब इस फिल्म को लेकर हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक आदित्य धर की प्रतिक्रिया ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रति अपना सम्मान और पसंद जाहिर की है। आदित्य धर को हाल के वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रभावशाली निर्देशकों में शामिल…

‘मैंने तेरे ही भरोसे’ ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी, गांव के भजनों से ‘हनुमान अंश’ तक पहुंची दिव्यांग लोकगायक की आवाज

किसी छोटे से गांव में बैठकर तंबूरा बजाते हुए भजन गाने वाला एक युवा सिंगर अगर अचानक मुंबई के रिकॉर्डिंग स्टूडियो तक पहुंच जाए तो यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता। मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय सुनील लोधी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने संगीत को अपनी पहचान बनाया और वर्षों तक गांव-समाज के बीच भजन और बुंदेली लोकगीत गाते रहे। उन्हें शायद खुद भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन उनकी वही सहज और मिट्टी से जुड़ी आवाज बड़े पर्दे की फिल्म का हिस्सा बन जाएगी। सुनील लोधी आज फिल्म ‘हनुमान…