जनता की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जंडियाला गुरु सांझ केंद्र पहुंचे मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवार को जंडियाला गुरु स्थित पुलिस सांझ केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही सरकारी सेवाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे मंत्री ने सबसे पहले केंद्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और इसके बाद आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न पुलिस संबंधी सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सांझ केंद्र में रखे रिकॉर्ड, शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया, सेवाएं प्रदान करने में लगने वाले समय और केंद्र के रोजमर्रा के कामकाज के बारे में…