तिरंगे के कथित अपमान पर हार्दिक पंड्या के खिलाफ शिकायत, जश्न के वीडियो को लेकर उठा विवाद
टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न से जुड़ा एक वीडियो अब विवाद का कारण बन गया है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित रूप से दी है। उनका आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे के साथ ऐसा व्यवहार किया, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ माना जा सकता है। वायरल वीडियो बना शिकायत की वजह वकील के मुताबिक, भारत की जीत के बाद…
