पिंजौर में सजेगा आमों का सबसे बड़ा उत्सव, 400 से अधिक किस्में, स्वाद, संगीत और मनोरंजन का मिलेगा अनोखा संगम
हरियाणा के पंचकूला जिले स्थित ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन (पिंजौर गार्डन) एक बार फिर आम प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं। तीन दिवसीय 33वें मैंगो फेस्टिवल का आयोजन शुक्रवार से शुरू होगा, जहां देशभर के बागवान, आम उत्पादक, पर्यटक और परिवार एक ही मंच पर आम की दुर्लभ किस्मों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। यह वार्षिक आयोजन केवल आमों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे हरियाणा के प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों में भी गिना जाता है। हर वर्ष हजारों लोग इस मेले में पहुंचते हैं और इस बार भी…
