बीपी की दवा बीच में छोड़ना पड़ सकता है भारी, नियमित सेवन से घट सकता है दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा
हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए केवल दवा शुरू करना ही काफी नहीं है, बल्कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसे लगातार लेना भी बेहद जरूरी है। कई मरीज कुछ दिनों तक दवा लेने के बाद रक्तचाप सामान्य होने पर अपनी मर्जी से गोलियां लेना बंद कर देते हैं, जबकि कुछ लोग व्यस्त दिनचर्या या लापरवाही के कारण बार-बार खुराक छोड़ देते हैं। ऐसी आदत दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। एक बड़े अध्ययन के विश्लेषण में सामने आया है कि ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लेने वाले मरीजों…
