सुबह की भागदौड़ में भी नहीं छोड़ना पड़ेगा नाश्ता, बिना गैस के 5 मिनट में बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर डिशेज
सुबह का समय अक्सर काफी व्यस्त रहता है। ऑफिस, बच्चों की तैयारी और दिनभर के दूसरे कामों के बीच कई लोगों के पास खाना बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचता। ऐसे में कुछ लोग नाश्ता छोड़ देते हैं तो कुछ जल्दी में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनसे पेट तो भर जाता है, लेकिन शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। अगर आप भी सुबह कम समय में कुछ हेल्दी और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो बिना गैस जलाए तैयार होने वाले कुछ विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करना खास तौर पर…
