सुबह के नाश्ते को बनाएं सेहत का खजाना, पोहा से पराठे तक इन 5 तरीकों से बढ़ाएं प्रोटीन

सुबह की शुरुआत अच्छी और पौष्टिक डाइट के साथ करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। दिनभर शरीर को एक्टिव रखने, मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने और बार-बार भूख लगने की परेशानी को कम करने में नाश्ते की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद कई लोग सुबह के खाने में ऐसी चीजें चुनते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा तो अच्छी होती है, लेकिन प्रोटीन पर्याप्त नहीं मिल पाता। पोहा, उपमा, इडली और आलू के पराठे भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले नाश्ते हैं। इन्हें डाइट से हटाने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान बदलाव करके इनकी पौष्टिकता…