हिमाचल कांग्रेस में अब काम के आधार पर मिलेगी कुर्सी, 7 ब्लॉक अध्यक्षों को सुधारने का अल्टीमेटम

मिशन-2027 से पहले संगठन की कार्यप्रणाली पर सख्ती, सभी जिला अध्यक्ष ग्रीन जोन में; 72 में से 65 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रदर्शन भी संतोषजनक शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। अब पार्टी में केवल पद पर बने रहने या बैठकें आयोजित करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदारियों को निभाने और संगठनात्मक कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने के आधार पर पदाधिकारियों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का रिपोर्ट…

हिमाचल में कांग्रेस का गांव तक संगठन विस्तार, हर ब्लॉक में बनेगा 500-600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। चुनाव से करीब 14 महीने पहले पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। अब कांग्रेस का फोकस केवल प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तक सीमित रहने के बजाय पंचायतों और गांवों तक संगठन की सीधी पहुंच बनाने पर है। पार्टी ने संगठन को अलग-अलग सामाजिक वर्गों और मुद्दों से जोड़ने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों तथा सेल की कार्यकारिणियां गठित करने का फैसला लिया है।…