ग्लेशियर फटा तो मचेगी भारी तबाही! नेपाल के बाद भारत के इस राज्य को लेकर क्यों बढ़ी चिंता
नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के आसपास अचानक आई बाढ़ ने देखते ही देखते बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस आपदा में सैकड़ों लोग लापता बताए गए, जिनमें भारत से नेपाल पहुंचे पर्यटक भी शामिल थे। कई जगहों पर सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं बाढ़ के तेज बहाव में बह गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पीछे ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी ग्लेशियर से बनी झील के अचानक फटने जैसी घटना को माना…
