अमेरिका में पकड़ा गया हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, FBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप; भारत लाने की तैयारी पर नजरें

भारत के अलग-अलग राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसे हिरासत में लिया है। हिमांशु भाऊ लंबे समय से भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर था। दिल्ली और हरियाणा पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी उसकी तलाश कर रही थी। अब अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और भारत प्रत्यर्पण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हिमांशु…