मंदिर-गुरुद्वारे से शुरू हुआ भागवत का ब्रिटेन दौरा, RSS कार्यक्रमों के बहिष्कार की उठी मांग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। अमेरिका और कनाडा के बाद उनका अगला पड़ाव ब्रिटेन है, जहां वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और बौद्धिक समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। ब्रिटेन में उनके दौरे को RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे आउटरीच कार्यक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है। भागवत बुधवार को लंदन पहुंचे थे। इसके बाद गुरुवार से उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया। उनके कार्यक्रम में धार्मिक नेताओं के अलावा शिक्षाविदों, रिसर्चर्स, कारोबारियों, प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों…