महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म: ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ के बाद सेमीफाइनल का सपना टूटा,

भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल खेलने का सपना पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया को जीत की दरकार थी, लेकिन एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि भारतीय टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देनी थी। टीम ने मुकाबले के दौरान कई बार…

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर: 10 साल से टीम इंडिया का दबदबा, जीत के साथ क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ेगा भारत

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। पूल-D का यह मुकाबला दोनों देशों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे शुरू होगा। एक तरफ भारतीय टीम की नजर जीत के साथ अगले दौर में जगह पक्की करने पर होगी, वहीं पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। हार मिलते ही उसके टूर्नामेंट से बाहर होने का रास्ता साफ हो जाएगा। भारत के लिए इस मैच का महत्व सिर्फ अंक तालिका तक सीमित नहीं है। दोनों देशों के बीच हॉकी मुकाबले हमेशा से…

हॉकी प्रो लीग में भारत की शानदार जीत: पाकिस्तान को 4-3 से हराया, 10 साल से नहीं हारा मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत दर्ज की। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शुरुआती झटके के बाद जबरदस्त वापसी की और लगातार दबाव बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल किए, जबकि पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम, अबू महमूद और शकील मोईन ने स्कोर किया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा…