किचन की तपिश से पाए राहत, गर्मियों में कुकिंग के ये आसान टिप्स अपनाएं

गर्मी के मौसम में किचन में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। गैस स्टोव की आंच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गर्मी और बंद माहौल मिलकर रसोई को बेहद गर्म बना देते हैं। ऐसे में थोड़ी समझदारी और कुछ आसान बदलाव अपनाकर आप किचन को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं। सही समय पर करें कुकिंग गर्मियों में दोपहर के समय तापमान अपने चरम पर होता है, इसलिए कोशिश करें कि सुबह-सुबह ही खाना बना लें। अगर आप 8–9 बजे तक किचन का काम खत्म कर लेते हैं, तो दिन की तेज गर्मी से बच सकते हैं…