आम नागरिकों को न सताएं, सेवा भाव से काम करें: आयकर अधिकारियों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दोटूक नसीहत

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी केवल कर संग्रह करना नहीं, बल्कि नागरिकों के साथ संवेदनशील और जवाबदेह व्यवहार करना भी है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना होना चाहिए, न कि उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगवाकर परेशान करना। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों में डर पैदा करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए करें। वित्त मंत्री रविवार को मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित नव-निर्मित ‘आयकर…

ब्लैक मनी मामले में अनिल अंबानी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल रोकी सख्त कार्रवाई

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को कथित विदेशी संपत्तियों और टैक्स से जुड़े मामले में फिलहाल बड़ी कानूनी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए आयकर विभाग को निर्देश दिया है कि मामले की अंतिम सुनवाई और निर्णय होने तक उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इस आदेश के बाद प्रस्तावित अभियोजन, जुर्माना या अन्य कठोर कदमों पर अस्थायी रूप से रोक लग गई है। यह मामला ब्लैक मनी (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) एवं कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत दर्ज किया गया है। आयकर विभाग का आरोप…