भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला आज: 7 साल से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद कम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7 बजे मैदान पर उतरेंगी। सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है, ऐसे में आखिरी मैच जीतने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम के सामने घरेलू मैदान पर अपना शानदार रिकॉर्ड बचाने की चुनौती होगी, जबकि वेस्टइंडीज की नजरें लंबे समय से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म करने पर रहेंगी। भारत ने सीरीज के पहले और…

IND vs WI 3rd ODI: न्यू चंडीगढ़ में आज पहली बार वनडे का रोमांच, टीम इंडिया के सामने क्लीन स्वीप की चुनौती, सिराज की वापसी पर नजर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाला यह मैच कई मायनों में खास है, क्योंकि इस मैदान पर पहली बार पुरुषों का वनडे इंटरनेशनल मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है और अब उसकी कोशिश तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने की होगी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज के आखिरी मैच में जीत दर्ज कर दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। शुरुआती…

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की शानदार पारी से वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से जीत

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर-8 चरण के अपने अंतिम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार शानदार लय बरकरार रखी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में…