भारत-A का श्रीलंका-A पर दबदबा, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत; गुरनूर बरार और साई सुदर्शन बने सीरीज के हीरो
भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ खेले गए दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का समापन शानदार अंदाज में किया। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका-A को 10 विकेट से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहला मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद दूसरे टेस्ट में भारत-A ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के सबसे बड़े नायक तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 विकेट हासिल किए। वहीं बल्लेबाजी में पहली पारी में 168…
