सात हफ्तों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से निकले करीब 66 अरब डॉलर, सोने की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति में लगातार सातवें सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब 720 अरब डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे पहुंच गया है। हालांकि, इस बार गिरावट की वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में कमी नहीं, बल्कि सोने के भंडार के मूल्य में आई बड़ी गिरावट रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.269 अरब डॉलर घटकर 719.748 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी इसमें 5.011 अरब डॉलर…