Independence Day 2025: लाल किले से PM Modi का बड़ा ऐलान – Operation Sindoor, Self-Reliant Bharat, GST Reforms और नई हथियार प्रणाली का वादा
देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। उनका भाषण करीब दो घंटे चला, जिसमें उन्होंने कई बड़े मुद्दों और योजनाओं का जिक्र किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्थासमारोह में देशभर से चुने गए 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 85 गांवों के सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था। लाल किले और आसपास के इलाके में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई — 11 हज़ार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 3 हज़ार ट्रैफिक पुलिस, स्नाइपर्स, एंटी-ड्रोन…
