पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यातकों को बड़ी राहत, सरकार ने मार्च 2027 तक बढ़ाई बीमा सुरक्षा योजना

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री व्यापार पर पड़ रहे असर के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय निर्यातकों को राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने निर्यात से जुड़े कारोबारियों को बढ़ती माल ढुलाई लागत, महंगे बीमा प्रीमियम और युद्ध से जुड़े जोखिमों से बचाने वाली ‘रिलीफ’ योजना की अवधि बढ़ा दी है। अब इस योजना के दूसरे घटक का लाभ 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकेगा। इससे उन निर्यातकों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़े खर्च और कारोबार में अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। वाणिज्य विभाग ने इस…

India-EU FTA: यूरोप के बाजार में भारत की बड़ी छलांग, 27 देशों में 93% एक्सपोर्ट पर नहीं लगेगा शुल्क; 2027 में लागू होने की उम्मीद

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अब अंतिम चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद दोनों पक्ष इस साल के अंत तक इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया है कि समझौते को दिसंबर 2026 तक पूरा किया जा सकता है और इसके बाद फरवरी या मार्च 2027 तक इसे लागू किए जाने की संभावना है। यह समझौता भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि इसके लागू…