रेलवे में बदल सकता है टिकट बुकिंग का दशकों पुराना नियम, RAC यात्रियों को लेकर मंत्रालय कर रहा बड़ा विचार; जानिए क्या होगा नया सिस्टम
भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे यात्रियों की होती है, जिन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता और वे RAC टिकट के सहारे अपनी यात्रा पूरी करते हैं। हालांकि, RAC टिकट मिलने के बाद भी यात्रियों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं होती। उन्हें ट्रेन में सफर करने की अनुमति तो मिल जाती है, लेकिन सोने के लिए पूरी बर्थ की सुविधा नहीं मिलती। अब इसी व्यवस्था को लेकर रेलवे में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में रेलवे अपने करीब चार दशक पुराने…
