Diwali Party की तैयारी पहले ही कर लें पूरी, इन आसान तरीकों से त्योहार के दिन मिलेगा परिवार और मेहमानों के साथ समय
दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में रौनक बढ़ने लगती है। कहीं साफ-सफाई और सजावट का काम चलता है, तो कहीं पकवानों और मिठाइयों की लिस्ट तैयार होने लगती है। इस दिन घर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों का आना-जाना भी लगा रहता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि मेहमानों के सामने खाने-पीने की शानदार व्यवस्था हो और घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहे। हालांकि, त्योहार के दिन सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब मेजबान को मेहमानों के साथ बैठने के बजाय लगातार किचन में काम करना पड़ता है। कई बार स्नैक्स तैयार करने से…
