बोर्ड की बैठक के बाद आया फैसला, हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ी; स्मृति को मिली तीनों फॉर्मेट की कमान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। लंबे समय तक टीम की कप्तान रहीं हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेटों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। उनका यह ऐलान उस बैठक के ठीक एक दिन बाद सामने आया, जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ टीम के भविष्य, नेतृत्व और आगे की रणनीति पर अहम चर्चा हुई थी। अब भारतीय महिला टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ भारतीय क्रिकेट में हरमनप्रीत के…
