रूस के साथ भारत की दोस्ती पर EU की नजर, रक्षा सहयोग से लेकर FTA तक कई मोर्चों पर बन रही नई रणनीति

भारत और यूरोपीय संघ के बीच रिश्ते लगातार कई नए क्षेत्रों में विस्तार की ओर बढ़ रहे हैं। व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, साइबर सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक जैसे मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि, भारत के रूस के साथ लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक और रक्षा संबंध इस साझेदारी में एक अहम पहलू बने हुए हैं। भारत में यूरोपीय संघ के नए राजदूत जीन-एरिक पैकेट ने भारत-EU संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने माना कि रूस और भारत के बीच जारी व्यापारिक तथा रक्षा संबंध यूरोप की…

BRICS सम्मेलन से पहले भारत पहुंचेंगे पुतिन, मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता; रक्षा और कारोबार पर रहेगी नजर

नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले भारत और रूस के बीच उच्चस्तरीय बातचीत का दौर शुरू होने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS देशों के नेताओं की बैठक होगी। पुतिन का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और परिवहन सहित कई क्षेत्रों में…