सेशेल्स दौरे के आखिरी दिन PM मोदी ने भारतीय समुदाय से की मुलाकात, गणेश मंदिर में पूजा और गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स का तीन दिवसीय दौरा कई अहम समझौतों और कूटनीतिक संदेशों के साथ सोमवार को समाप्त हुआ। दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने राजधानी विक्टोरिया में बसे भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ यादगार पल भी साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। अपने दौरे के आखिरी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया स्थित अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से दर्शन किए और देश-दुनिया…

क्या आप जानते हैं? 166 साल ब्रिटिश राज के बाद कैसे आजाद हुआ सेशेल्स, जहां PM मोदी बने स्वतंत्रता समारोह के चीफ गेस्ट

हिंद महासागर में स्थित खूबसूरत द्वीपीय देश सेशेल्स (Seychelles) ने अपनी स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 29 जून 1976 को ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला यह छोटा-सा देश आज दुनिया के सबसे शांत, सुरक्षित और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री जैव विविधता, बहुसांस्कृतिक समाज और स्थिर लोकतांत्रिक व्यवस्था ने सेशेल्स को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है। आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स का तीन दिवसीय दौरा किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग…

सेशेल्स ने पीएम मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, बोले- भारत से रिश्ता सदियों पुराना; संसद को संबोधित करने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स की यात्रा के दौरान देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी उन भारतीय नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें दुनिया के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से नवाजा है। अब तक उन्हें 34 देशों के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की सरकार, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और वहां…

सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी: कछुओं को खिलाई पत्तियां, 256 साल पुराने भारत कनेक्शन पर भी दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। हिंद महासागर में बसे इस छोटे लेकिन रणनीतिक रूप से बेहद अहम देश में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजधानी विक्टोरिया में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रसिद्ध नेशनल बोटैनिकल गार्डन का दौरा किया और वहां मौजूद दुनिया की सबसे खास प्रजातियों में शामिल एल्डाब्रा जायंट कछुओं को पत्तियां खिलाईं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी…